{"_id":"6af57c4665619c45fd087380","slug":"video-tribute-to-kargil-martyr-ved-prakash-in-solan-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: कारगिल शहीद वेद प्रकाश का 26वां शहीदी दिवस मनाया, वीर नारी शकुंतला देवी को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: कारगिल शहीद वेद प्रकाश का 26वां शहीदी दिवस मनाया, वीर नारी शकुंतला देवी को किया नमन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:13 PM IST
Link Copied
अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक संघ सायरी-ममलीग ने ग्राम पंचायत बायचरी के साथ मिलकर कारगिल शहीद वेटरन सूबेदार वेद प्रकाश (शौर्य चक्र) का 26वां शहीदी दिवस मनाया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत बायचरी की प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद को सलामी देकर हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया और राष्ट्रगान गाया। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान ममता देवी और उपप्रधान पूरन चंद वर्मा ने संघ के अध्यक्ष वेटरन सूबेदार नरेश कौंडल और उनकी टीम को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। वेटरन कप्तान आरएन शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
श्रद्धांजलि सभा में कैप्टन गीता राम परिहार, सूबेदार चरण दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर हरनाम सिंह और उपाध्यक्ष नायक रत्न लाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर राम लाल शर्मा, नायब सूबेदार सही राम वर्मा, ऑनरेरी नायब सूबेदार ओम प्रकाश ठाकुर, शहीद की वीर नारी शकुंतला देवी और उनके पुत्र अश्वनी ठाकुर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा सेवानिवृत्त एसडीओ सत प्रकाश ठाकुर, पूर्व बीडीसी तारा चंद, वेटरन विनोद, वेटरन सुनील ठाकुर और वार्ड सदस्य सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी ने शहीद वेद प्रकाश के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।