{"_id":"6b0bd00e4d82614b65093f3f","slug":"video-solan-shailendra-gupta-says-health-minister-should-resign-if-medicine-samples-fail-tests-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले: दवाइयों के सैंपल फेल होने पर स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: शैलेंद्र गुप्ता बोले: दवाइयों के सैंपल फेल होने पर स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दें
भाजपा सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र ने हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाइयों के लगातार गुणवत्ता परीक्षण में फेल होने पर कांग्रेस सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। शैलेंद्र ने कहा कि 26 नवंबर को जारी अक्तूबर के ड्रग अलर्ट के अनुसार देशभर में 324 दवाइयों के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिनमें हिमाचल में निर्मित 91 दवाइयां शामिल हैं। इनमें अकेले सोलन जिले की 65 दवाइयों के सैंपल फेल होना चिंताजनक है। वहीं 27 नवंबर को सामने आई रिपोर्ट में 16 अन्य सैंपलों में भी गुणवत्ता संबंधी खामियां उजागर हुई हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में निर्मित 2216 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं। इससे प्रदेश की दवा गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।