{"_id":"6a8e9b3531f27e130c0bef64","slug":"video-parwanoo-school-police-ki-pathshala-traffic-rules-drug-awareness-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: परवाणू स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: परवाणू स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और नशे के खिलाफ किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:22 PM IST
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परवाणू में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान डीएसपी अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। डीएसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और अपने साथियों को भी इसके खिलाफ जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस की पाठशाला के दौरान विद्यार्थियों ने यातायात नियमों, पुलिस की कार्यप्रणाली और नशे से जुड़े कई सवाल पूछे। डीएसपी अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, यातायात सुरक्षा और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।