{"_id":"6a8d8a7e04115653b70256e8","slug":"dengue-case-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-sln1015-177287-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में डेंगू, सेक्टर-दो में मिला सीजन का दूसरा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में डेंगू, सेक्टर-दो में मिला सीजन का दूसरा मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, ईएसआई प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी
दत्यार के बाद अब शहर के रिहायशी इलाके में केस मिलने से लोगों में डर
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू और आसपास के इलाकों में डेंगू पैर पसारने लगा है। दत्यार में पहला मामला सामने आने के बाद अब मंगलवार को सेक्टर-2 से डेंगू का दूसरा मरीज ईएसआई अस्पताल पहुंचा है। रिहायशी इलाके में मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है।
ईएसआई अस्पताल की प्रभारी डॉ. ज्योति ने बताया कि परवाणू के सेक्टर-2 में डेंगू का मरीज पॉजिटिव आया है। मानसून के इस सीजन में यह डेंगू का दूसरा मामला है। मरीज में बुखार के लक्षण दिखने के बाद जब टेस्ट कराया गया, तो डेंगू की पुष्टि हुई। पहला मामला समीपवर्ती दत्यार गांव में सामने आया था। अस्पताल प्रशासन ने संदिग्ध मरीजों की जांच और टेस्ट की रफ्तार बढ़ा दी है। लगातार आ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता, दुकानदारों और स्थानीय उद्योगपतियों से एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। विभाग ने साफ किया है कि ठहरे हुए पानी में डेंगू का मच्छर तेजी से पनपता है, इसलिए जलभराव न होने दें।
इनसेट
ये उपाय अपनाएं
बाहर निकलते समय पूरी बाजू की कमीज और पैंट पहनें।
खुले अंगों पर मॉस्किटो रिपेलेंट क्रीम या स्प्रे लगाएं।
कूलर, गमले, पुरानी टायरों व टंकियों की हर हफ्ते सफाई करें और पानी जमा न होने दें।
तेज बुखार, सिरदर्द या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से परामर्श लें।