फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Condition of Baddi-Barotiwala road is dilapidated.

Solan News: बद्दी-बरोटीवाला मार्ग की हालत खस्ता

Mon, 31 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 31 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Condition of Baddi-Barotiwala road is dilapidated.
बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्‌डो में हुआ तबदील- संवाद।
ग्राउंड स्टोरी-
विज्ञापन

वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं,गड्ढों में तबदील हुआ मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी-बरोटीवाला रोड की हालत काफी खराब हो गई है। लोनिवि अब इस मार्ग की मरम्मत नहीं कर रहा है। यह मार्ग अब नगर निगम के अधीन चला गया है। यह मार्ग पर सिक्का होटल तक काफी खराब है। मार्ग पर पड़े गड्ढों वाहन चालकों की परेशानी बने हुए हैं। बरसात में यह गड्ढे पानी से भर जाते हैं। जिससे गाड़ियों के टायर से यह पानी पैदल चलने वाले लोगों पर उछल कर गिरता है। जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
प्रदेश के सबसे पुराना औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला को जोड़ने वाला यह रोड वर्तमान गड्ढों में तब्दील हो गया है। यह मार्ग बरोटीवाला चौक, पुलिस थाना बद्दी, आरा मशीन, गैस प्लांट तथा उद्योग विभाग के कार्यालय के समीप काफी खराब है। उसके आगे हाल ही में वर्ल्ड बैंक ने बरोटीवाला तक रोड बनाया है। जिससे वाहन चालकों की आधी परेशानी समाप्त हो गई है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है। तेज रफ्तारी से जाने वाले वाहनों के टायरों से गंदा पानी उछल कर लोगों पर गिरता है जिससे उनके कपड़े खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क पर जमा हो रहा पानी
ललित ठाकुर ने कहा कि उद्योग विभाग के समीप पिछले एक साल के जुड्डी कलां का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। जिससे यह सड़क लगातार खराब हो रही है। नगर निगम व जलशक्ति विभाग एक-दूसरे पर ठीक करने की बात करते हैं जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएन से जाता है सबसे ज्यादा राजस्व
दीपू पंडित ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सबसे ज्यादा राजस्व बीबीएन से सरकार को जाता है लेकिन उसके बावजूद भी सरकार यहां की सड़कों को ठीक करने में नाकाम रही है। वर्तमान में बाहर से आने वाले ट्रकों को उद्योगों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
सड़क किनारे खड़े रहते हैं टैंकर
नियाज मोहम्मद ने कहा कि बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर गैस प्लांट के समीप एलपीजी गैस से भरे हुए टैंकर सड़क के किनारे खड़े रहते हैं। पहले ही सड़क खराब है और ऊपर से दोनों ओर टैंकर खड़े होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
नाली न होने से सड़क टूट रही
दिनेश कौशल ने कहा कि आरा मशीन के समीप जुड्डी गांव का पानी सड़क पर आ रहा है। यहां पर नाली की सुविधा न होने से सड़क टूट रही है। विभाग ने यहां पर मिट्टी व पत्थर डाल रखा है। जिससे दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं।

कोट
यह मार्ग अब नगर निगम के अधीन चला गया है। जिससे विभाग इसकी रिपेयर नहीं कर पा रहा है। वहीं दूसरी ओर से नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि नगर निगम बनने के बाद यह मार्ग निगम के अधीन तो हो गया है लेकिन अभी विभाग की ओर से हैंडओवर नहीं हो पाया है। - मनीष ठाकुर, सहायक अभियंता

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

बद्दी- बरोटीवाला मार्ग  गड्डो में हुआ तबदील- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed