{"_id":"6a942da4d71cc603ae079911","slug":"sunrise-school-advances-to-the-next-round-in-the-kabaddi-match-solan-news-c-176-1-ssml1044-177736-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कबड्डी मैच में सनराइज स्कूल अगले दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कबड्डी मैच में सनराइज स्कूल अगले दौर में
Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
नालागड़ ब्लाक की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शिक्षा खंड के अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवालिक स्कूल पंजेहरा में हुआ। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 420 बच्चे भाग ले रहे हैं।
शिवालिक स्कूल के खेल मैदान में कबड्डी के उद्घाटन मैच सनराइज बरुणा व जोघों के बीच में हुआ है। जिसमें सनराइज पब्लिक स्कूल ने जोघों को 16-14 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। समारोह के मुख्य अतिथि हरदीप बावा ने बच्चों से खेल की भावना से खेलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हार जीत लगी रहती है। प्रतियोगिता में भाग लेना ही बड़ी बात होती है। जो छात्र इस बार चूक जाएंगे वे और मेहनत करें और अगले साल होने वाली प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीत कर जाएं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर शिवालिक स्कूल के एमडी वीर सिंह सैनी, जिला परिषद सदस्य योगेश्वर सिंह राणा,प्रधान गुलाबपुरा जसविंदर सिंह, उप प्रधान गुरचरण सिंह, उप प्रधान जसवीर सिंह, दलबीर सिंह राणा, जसपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, राम कुमार, प्रिंसिपल मनोज शर्मा प्रिंसिपल, पंकज कुमार सभी स्कूलों के खेल अध्यापक और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।