{"_id":"6aeaf2dbbf8102d16506bf18","slug":"video-eurokids-preschool-diya-decoration-competition-diwali-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: यूरोकिड्स प्लेस्कूल में सजी रचनात्मकता की रोशनी, बच्चों ने सजाए रंग-बिरंगे दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: यूरोकिड्स प्लेस्कूल में सजी रचनात्मकता की रोशनी, बच्चों ने सजाए रंग-बिरंगे दीये
दिवाली के त्योहार को लेकर बच्चों में उत्साह और रचनात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूरोकिड्स प्लेस्कूल में दीया सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों के सहयोग से घर पर ही दीये सजाकर तैयार किए, जबकि अन्य बच्चों ने स्कूल में दीयों को आकर्षक रंगों और डिजाइनों से सजाया। बच्चों की रचनात्मकता और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।
इस दौरान बच्चों को दिवाली के त्योहार में दीयों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि दीपावली रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का पर्व है। स्कूल की ओर से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश भी दिया गया।
आयोजन में पटाखों का इस्तेमाल नहीं किया गया। बच्चों को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया गया।
दीया सजावट प्रतियोगिता में सुयश, मिताक्षी, वर्तिका, नम्या, युगांक, पार्थ, गौरिक, शिवाय, पूर्विषा और गुरमीत विजेता रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय त्योहारों और परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।