{"_id":"6af196b03697da4dc10b1cda","slug":"video-diwali-firecrackers-air-pollution-dharampur-solan-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: दिवाली के पटाखों से धर्मपुर की हवा हुई प्रदूषित, सुबह तक छाई रही धुएं की चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: दिवाली के पटाखों से धर्मपुर की हवा हुई प्रदूषित, सुबह तक छाई रही धुएं की चादर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:17 PM IST
Link Copied
दिवाली के अवसर पर धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों में जमकर पटाखे जलाए गए। इसके चलते इलाके की हवा प्रदूषित हो गई और कई स्थानों पर धुएं की मोटी परत दिखाई दी। पटाखों से उठने वाले धुएं का असर अगले दिन सुबह भी बना रहा। स्थानीय स्तर पर धुआं करीब 12 बजे तक वातावरण में छाया रहा।
दिवाली की रात लगातार पटाखे फोड़े जाने से क्षेत्र में हर तरफ धुंध जैसा माहौल बन गया। सुबह तक हवा में पटाखों का धुआं नजर आता रहा, जिससे पर्यावरण पर इसके प्रभाव को महसूस किया गया।
सरकार की ओर से लोगों को ग्रीन दिवाली मनाने और पटाखों का कम इस्तेमाल करने की अपील की जाती है। इसके बावजूद धर्मपुर क्षेत्र में इन निर्देशों का अपेक्षित असर दिखाई नहीं दिया। पटाखों के इस्तेमाल से उठे धुएं ने एक बार फिर त्योहारों के दौरान वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
स्थानीय स्तर पर पटाखों से निकलने वाले धुएं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जरूरत है कि लोग त्योहार की खुशियां मनाते समय पर्यावरण का भी ध्यान रखें और प्रदूषण कम करने वाले विकल्पों को अपनाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।