{"_id":"6af19764748c52dd6805ac82","slug":"video-vishwakarma-day-bhandara-mechanical-market-dharampur-solan-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर के पड़ाव में विश्वकर्मा दिवस पर मैकेनिकल मार्केट ने लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर के पड़ाव में विश्वकर्मा दिवस पर मैकेनिकल मार्केट ने लगाया भंडारा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:20 PM IST
Link Copied
विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर धर्मपुर स्थित पड़ाव में मैकेनिकल मार्केट की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सबसे पहले भगवान की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
भंडारे के आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। मैकेनिकल मार्केट के सभी दुकानदारों और स्थानीय लोगों के सहयोग से हर साल भंडारे की व्यवस्था की जाती है। धर्मपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
इस आयोजन में रोशन लाल, राजू सोफत, सोनू वालिया, दिनेश नैयर, विजय, रूपराम, राम कुमार, कमल, तनिष सोफत, अंकुश, गुरदयाल, मुकेश सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
वहीं, मंगलवार को धर्मपुर बाजार में व्यापार मंडल की ओर से अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।