Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Most incidents occur between 3 AM and 6 AM; belongings of 2,198 passengers stolen in 10 months

भोपाल: ट्रेनों में चोरों का अपना टाइम, सुबह 3 से 6 बजे सबसे ज्यादा वारदातें; स्लीपर कोच सबसे ज्यादा निशाने पर

Mon, 09 Nov 2026 07:55 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 07:55 PM IST
सार

ट्रेनों में चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें सुबह 3 से 6 बजे के बीच हो रही हैं। भोपाल जीआरपी के अनुसार, 10 महीने में 2198 मामले दर्ज हुए, जिनमें 1230 घटनाएं इसी तीन घंटे के दौरान हुईं। स्लीपर कोच सबसे ज्यादा निशाने पर हैं।

 

विज्ञापन
Bhopal: Most incidents occur between 3 AM and 6 AM; belongings of 2,198 passengers stolen in 10 months
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन में सफर के दौरान जब यात्री गहरी नींद में होते हैं, तब चोर उनके कीमती सामान पर हाथ साफ करने में जुटे रहते हैं। खासकर सुबह 3 से 6 बजे के बीच चोरी की सबसे ज्यादा वारदातें सामने आ रही हैं। इस दौरान अधिकांश यात्री सो रहे होते हैं और अपने सामान की निगरानी नहीं कर पाते। भोपाल जीआरपी के आंकड़ों के विश्लेषण में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 27 अक्टूबर 2026 तक ट्रेनों में चोरी के 2198 मामले दर्ज किए गए। इनमें से अकेले 1230 वारदातें सुबह 3 से 6 बजे के बीच हुईं। यानी कुल मामलों में आधे से अधिक घटनाएं इसी तीन घंटे के दौरान दर्ज की गईं। आंकड़े बताते हैं कि रेल यात्रियों की नींद बदमाशों के लिए चोरी का सबसे मुफीद समय बन गई है। स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा वारदातें सामने आई हैं, जहां यात्रियों का सामान अक्सर सीटों के आसपास रखा रहता है।

विज्ञापन

सुबह के तीन घंटे सबसे ज्यादा संवेदनशील
जीआरपी के आंकड़ों के मुताबिक, ट्रेनों में चोरी की घटनाओं का समयवार विश्लेषण करने पर सुबह 3 से 6 बजे का समय सबसे संवेदनशील पाया गया है। इस अवधि में सबसे अधिक 1230 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद रात 12 से 3 बजे के बीच 968, सुबह 6 से 9 बजे के बीच 741, रात 9 से 12 बजे के बीच 486 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे के बीच चोरी के 469 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: सिवनी-कटनी अग्निकांड के बाद पटवारी का सरकार पर हमला, बोले- हादसों ने खोल दी अग्निशमन व्यवस्था की पोल

आंकड़ों से साफ है कि आधी रात से सुबह 6 बजे तक चोरों की गतिविधियां सबसे ज्यादा रहती हैं। इस दौरान यात्री नींद में होने के कारण मोबाइल, पर्स, बैग और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। बदमाश इसी स्थिति का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

स्लीपर कोच में सबसे ज्यादा चोरी
चोरों के निशाने पर सबसे ज्यादा स्लीपर कोच हैं। जीआरपी के अनुसार, स्लीपर कोच में चोरी की 1414 घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, जनरल कोच में 1383 और एसी कोच में 1049 मामले सामने आए। इसके अलावा दिव्यांग कोच में चोरी की 14 और महिला कोच में चार घटनाएं दर्ज की गईं।

पेट्रोलिंग बढ़ाई, 139 पर मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा
ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किए हैं। पिछले छह महीनों में नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है। स्पेशल डीजी रेल राजा बाबू सिंह के मुताबिक, रेलवे की 139 हेल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों की सुबह और शाम समीक्षा की जाती है। चोरी की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई के लिए दूसरे राज्यों की जीआरपी से भी समन्वय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed