{"_id":"6779398376964daa830d22c0","slug":"story-of-lord-shankar-and-sati-narrated-in-shrimad-bhagwat-katha-solan-news-c-176-1-ssml1042-135482-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: श्रीमद्भागवत कथा में भगवान शंकर और सती की सुनाई कथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: श्रीमद्भागवत कथा में भगवान शंकर और सती की सुनाई कथा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:04 PM IST
Link Copied
माता सती के जहां पर अंग गिरे वहां पर बने देवी शक्तिपीठ नैना देवी में मां की आंखें और ज्वालाजी में गिरी माता की जीभ संवाद न्यूज एजेंसी बरोटीवाला (सोलन)। सूरजपुर पंचायत के गोशाला श्रीकन्हैया गोधाम परिसर दामुवाला में श्रीमद्भागवत कथा में भगवान शिव और सती की कथा सुनाई गई। कथावाचक प्रकाश चंद शैल ने बताया कि सती माता के पिता राजा दक्ष ने घर में यज्ञ का आयोजन किया। लेकिन उन्होंने अपनी बेटी सती और दामाद शिव भगवान को नहीं बुलाया। जब चंद्रमा व अन्य देवता दक्ष के घर जाने लगे तो उन्हें रास्ते में सती माता मिली। उन्होंने सती माता से पूछा कि क्या वह अपने पिता के इस समारोह में नहीं जा रही हैं। उन्होंने जाकर भोले नाथ से कहा कि वह भी अपने पिता के घर में हो रहे यज्ञ में जाना चाहती है। भगवान शिव में माता सती को समझाया कि उन्होंने जब हमें बुलावा नहीं दिया है तो वह कैसे जा सकते हैं। माता सती जिद कर बिना शिव की आज्ञा से यज्ञ में चली गईं। वहां पर जब माता सती गई तो किसी ने उनका आदर नहीं किया। इसके बाद उन्होंने यज्ञ में कूद कर अपनी जान दे दी। बाद में शिव भगवान माता के मृत शरीर को कंधे पर उठा कर चले तो उनके अंग हिमाचल में गिरा दिए। जिन स्थानों पर माता के अंग गिरे वहां पर वर्तमान में देवी के शक्ति पीठ बने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।