Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   notice to defaulters

Solan News: बघाट बैंक की आज और कल लगेगी अदालत, 151 डिफॉल्टरों के मामलों की होगी सुनवाई

Tue, 17 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बैंक में 14 माह से लगी है कैपिंग, 70 हजार से ज्यादा ग्राहक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक की ओर से ऋण वसूलने के लिए 18 और 19 नवंबर को अदालत लगाई जाएगी। इसमें बैंक के 151 डिफॉल्टरों के मामलों की सुनवाई होगी। इन सभी डिफॉल्टरों को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। बैंक प्रबंधन को उम्मीद है कि इस पहल से ऋण वसूली में तेजी आएगी और बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

जानकारी के अनुसार, बैंक के डिफॉल्टरों में सोलन, शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लोग शामिल हैं। इन लोगों ने बैंक से ऋण लिया है, लेकिन लंबे समय से इसकी अदायगी नहीं की है। डिफॉल्टरों के पास करीब 5 करोड़ रुपये की राशि फंसी हुई है। ऐसे में बैंक ने अब ऋण वसूलने के लिए कानूनी प्रक्रिया तेज करने का निर्णय लिया है। दो दिवसीय अदालत के दौरान संबंधित मामलों को रखा जाएगा और डिफॉल्टरों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। बैंक की ओर से जारी नोटिस के माध्यम से सभी संबंधित लोगों को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बघाट बैंक पिछले करीब 14 महीनों से कैपिंग की स्थिति से गुजर रहा है। इसके चलते बैंक के 70 हजार से अधिक ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कैपिंग के कारण ग्राहकों को अपने ही खातों से जरूरत के मुताबिक पैसे निकालने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ कारोबारियों और अन्य खाताधारकों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं। बैंक का एनपीए करीब 95 करोड़ पहुंच गया है, लेकिन अभी तक आरबीआई इससे संतुष्ट नहीं है। जब अधिक रिकवरी होगी तभी कैपिंग हटाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बैंक के लिए फंसे हुए ऋण की वसूली करना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि दो दिनों तक चलने वाली इस अदालत में कितने डिफॉल्टर पेश होते हैं और बैंक को ऋण वसूलने में कितनी सफलता मिलती है। 14 महीने से कैपिंग झेल रहे 70 हजार से अधिक ग्राहकों को भी राहत मिलने का इंतजार है।

उधर, सहायक पंजीयक गिरिश नड्डा के अनुसार दो दिन अदालत में डिफॉल्टरों से रिकवरी होने की उम्मीद है। जो डिफॉल्टर सहयोग नहीं करेंगे, उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed