{"_id":"6aeb1eab4d5237907d078e1c","slug":"video-women-in-nahan-are-moving-towards-self-reliance-through-their-skills-an-exhibition-of-self-made-products-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं नाहन की महिलाएं, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं नाहन की महिलाएं, स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी
घर की जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर को रोजगार में बदलकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह बनाती नाहन की महिलाएं दूसरी महिलाओं के लिए भी मिसाल पेश कर रही हैं। हिमधारा और अभिनंदन शहरी स्तरीय संगठन से जुड़ी महिलाओं ने दिवाली के अवसर पर नाहन के महलात में स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। इसके माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी रचनात्मकता को बाजार तक पहुंचा रही हैं, बल्कि परिवार की आर्थिकी मजबूत करने में भी योगदान दे रही हैं। प्रदर्शनी में महिलाओं के हाथों से तैयार खुशबूदार और पर्यावरण अनुकूल दीये, मिट्टी के दीपक, गिफ्ट आइटम, जूट के आकर्षक बैग और घर में बनाए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं। इन उत्पादों के जरिये महिलाएं पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही हैं। हिमधारा संस्था की सुषमा शर्मा ने बताया कि महिलाएं अपने हाथों से दीये, मिट्टी के दीपक और गिफ्ट आइटम तैयार करती हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से उनके उत्पादों को बाजार और ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, अभिनंदन संगठन की रूपा, फरीदा और लता ने बताया कि जूट से बने विभिन्न डिजाइन के बैग प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। ये पॉलिथीन का पर्यावरण अनुकूल विकल्प हैं। महिलाओं ने बताया कि वे पिछले चार से पांच वर्षों से संगठनों से जुड़ी हैं और जिला के विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पादों की बिक्री के लिए प्रदर्शनियां लगा चुकी हैं। लोगों से मिल रहे अच्छे रिस्पांस ने उनके हौसले बढ़ाए हैं। अब वे अपने हुनर को आय का स्थायी जरिया बनाने की दिशा में प्रयासरत हैं। इन महिलाओं की पहल साबित कर रही है कि घर की जिम्मेदारियां निभाने के साथ महिलाएं आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।