{"_id":"6b01595e10c59afbef021144","slug":"video-wedding-celebrations-at-home-thieves-raid-fields-power-lines-from-two-borewells-stolen-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: घर में शादी की रौनक, खेतों में चोरों का धावा; दो बोरवेलों की बिजली तारें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: घर में शादी की रौनक, खेतों में चोरों का धावा; दो बोरवेलों की बिजली तारें चोरी
जिला में निजी व सरकारी सिंचाई-पेयजल योजनाएं चोरों के निशाने पर, सतीवाला में बेटे की शादी में व्यस्त परिवार के खेतों को बनाया निशाना धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में चोर अब घरों और दुकानों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी उनके निशाने पर है। खेतों में लगे बोरवेल, मोटरें, बिजली की तारें और सरकारी सिंचाई योजनाओं के उपकरण लगातार चोरी हो रहे हैं। ताजा मामला विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत सतीवाला का है, जहां एक परिवार घर में बेटे की शादी की खुशियों में व्यस्त था और शातिर चोर रात के अंधेरे में दो खेतों के बोरवेलों की बिजली तारें चोरी कर ले गए। इस वारदात ने एक बार फिर जिले में सिंचाई संसाधनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार सतीवाला निवासी खुशीनाथ के बेटे का विवाह समारोह चल रहा है। पूरा परिवार शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खुशीनाथ और उनके रूपिंद्र के खेतों में लगे दो अलग-अलग बोरवेलों की बिजली तारों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवारों के अनुसार अब दोनों बोरवेल से मोटरें निकालकर दोबारा तारें डालनी पड़ेंगी। इससे न केवल चोरी की गई तारों का नुकसान हुआ है, बल्कि मोटरें निकालने और नई तारें लगाने का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ेगा। दोनों परिवारों को हजारों रुपये की आर्थिक चपत लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।