Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Cadets conveyed a message against drug abuse through a march past.

Sirmour News: कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर नशा मुक्ति का दिया संदेश

Sat, 21 Nov 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cadets conveyed a message against drug abuse through a march past.
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में धूमधाम से मनाया एनसीसी दिवस
विज्ञापन


पोस्टर निर्माण में कृण्या और कविता पाठ में कृतिका ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन(सिरमौर)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शनिवार को एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में किया गया। यह कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार के मार्गदर्शन और एनसीसी एएनओ (सेकंड ऑफिसर) एमएल मेहरा के नेतृत्व में हुआ।

समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रार्थना सभा मैदान में हुआ। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एवं सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रविन्द्र गुरूंग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार, एएनओ एमएल मेहरा और अन्य शिक्षकों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और एनसीसी ध्वज फहराया। राष्ट्रगान और एनसीसी गीत के बाद कैडेट्स ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए ध्वज को सलामी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। कैडेट्स ने एकल शास्त्रीय नृत्य, योग नृत्य, देशभक्ति नृत्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नृत्य और पारंपरिक हिमाचली देशभक्ति नाटी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, नशा मुक्ति पर आधारित लघु नाटिका के जरिए कैडेट्स ने समाज को एक सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कैडेट कृण्या ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कविता पाठ प्रतियोगिता में कैडेट कृतिका प्रसार पहले स्थान पर रहीं।


अंत में कार्यवाहक प्राचार्य मनोज कुमार और मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रविंद्र गुरुंग ने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed