{"_id":"6af1929b064dcfb906097ba0","slug":"video-vishwakarma-day-celebration-hrtc-workshop-nahan-sirmaur-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन एचआरटीसी कर्मशाला में विश्वकर्मा दिवस पर औजारों और मशीनों की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन एचआरटीसी कर्मशाला में विश्वकर्मा दिवस पर औजारों और मशीनों की पूजा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा दिवस भी धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला सिरमौर में विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों ने अपने औजारों, मशीनों और तकनीकी उपकरणों की पूजा-अर्चना की। नाहन स्थित हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कर्मशाला में भी देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर कर्मचारियों ने उनका आशीर्वाद लिया।
कर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में निगम के उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल भी उपस्थित रहे। पूजा की शुरुआत कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा के मंदिर में शीश नवाकर की। इसके बाद कार्यशाला में इस्तेमाल होने वाले औजारों और मशीनों की साफ-सफाई की गई और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने कार्यों में सफलता, सुख-समृद्धि और कार्यस्थल पर सुरक्षा बनाए रखने की कामना की।
इस अवसर पर उपमंडलीय प्रबंधक रामदयाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाने की भी परंपरा रही है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और शिल्पकला का देवता माना जाता है। इसलिए तकनीकी, निर्माण और मशीनों से जुड़े कार्य करने वाले लोगों के लिए इस दिन का विशेष महत्व है।
उन्होंने कहा कि औजार और मशीनें कर्मचारियों के रोजमर्रा के काम का अहम हिस्सा हैं। इनकी पूजा करना केवल धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि अपने कार्य और उससे जुड़े संसाधनों के प्रति सम्मान व समर्पण प्रकट करने का भी अवसर है।
गौरतलब है कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती सामान्यत: 17 सितंबर को मनाई जाती है। इसके बावजूद गोवर्धन पूजा के अवसर पर भी कई स्थानों पर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसी परंपरा के तहत एचआरटीसी नाहन की कर्मशाला में भी विश्वकर्मा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।