{"_id":"6a9807a5a4ed5634ee081a25","slug":"video-video-under-14-sports-competition-in-paliyon-school-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो :पालियों स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो :पालियों स्कूल में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में चल रही सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर है। छात्र वर्ग की इस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई अहम मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन में सैनवाला स्कूल ने क्यारी स्कूल को हराकर ट्राफी अपने नाम की। सैनवाला स्कूल ने एकल मुकाबला 2-1 और डबल मुकाबला 2-0 से जीता। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला बर्मापापड़ी और निहोग स्कूल के बीच हुआ। इसमें बर्मापापड़ी ने जीत दर्ज की। योगा का फाइनल मुकाबला ढाकवाला और खैरी स्कूल के बीच खेला गया। इसमें ढाकवाला स्कूल ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में ढाकवाला स्कूल ने 182 और खैरी स्कूल ने 181 अंक हासिल किए। शारीरिक शिक्षक विपिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 119 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन कबड्डी के भी अहम मुकाबले खेले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।