फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sons angered over sale of land held in mother name Elderly parents beaten in Pune threatened with death

मां की ममता भी नहीं पिघला सकी बेटों का दिल: जमीन के लिए माता-पिता पर बरसाई लाठियां, मारने की धमकी देकर छोड़ा

Wed, 02 Sep 2026 04:56 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 02 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

पुणे  में जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में दो बेटों पर अपने बुज़ुर्ग माता-पिता से मारपीट करने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। घायल दंपती का अस्पताल में इलाज कराया गया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Sons angered over sale of land held in mother name Elderly parents beaten in Pune threatened with death
मारपीट की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों पर अपने बुज़ुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों बेटे अपनी मां के नाम पर दर्ज जमीन बेचे जाने से नाराज थे। उन्होंने कथित तौर पर बुज़ुर्ग दंपती पर लकड़ी की लाठियों से हमला किया और जमीन का सौदा रद्द नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


30 अगस्त की शाम हुई घटना
पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अगस्त की शाम इंदापुर तहसील के तरंगवाड़ी गांव में हुई। इंदापुर निवासी 65 वर्षीय किसान तुकाराम राउत ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, तुकाराम राउत अपनी बीमार पत्नी के साथ टहलने निकले थे। इसी दौरान उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे और हमला कर दिया। दोनों बेटे अपने-अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में अलग रहते हैं।
विज्ञापन


जमीन बेचने को लेकर शुरू हुआ विवाद
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों बेटों ने अपने माता-पिता से सवाल किया कि उनकी मां अंजना के नाम पर दर्ज जमीन क्यों बेची गई। इसी बात को लेकर दोनों ने दंपती के साथ बहस शुरू कर दी और बाद में लकड़ी की लाठियों से उन पर हमला कर दिया। हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं। वहीं, उनकी पत्नी अंजना के हाथ की कलाई और कमर में चोट लगी। घटना के बाद दोनों को इलाज की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज भी की। शिकायत के अनुसार, दोनों बेटों ने जमीन का सौदा रद्द नहीं किए जाने पर दंपती को जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल दंपती को इलाज के लिए इंदापुर के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल ले जाया गया।


ये भी पढ़ें: जीडीपी के आंकड़े पर संग्राम: कांग्रेस ने बीयर मग से की तुलना, रिजिजू बोले- भारत की तरक्की से इतनी नफरत क्यों?

दोनों बेटों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि तुकाराम राउत की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ इंदापुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed