हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ ने कर्मचारियों के अनुबंध सेवा काल को पेंशन का लाभ देने के लिए स्थाई सेवाकाल में जोड़े जाने का आग्रह किया है। ताकि लंबे समय से अनुबंध पर कार्य करने वाले कर्मचारी इससे वंचित न रहें। मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो पहले अनुबंध पर थे। इसके चलते उनका स्थाई सेवा काल कम होने के कारण उन्हें पेंशन से वंचित रखा जा रहा है जो कि उन कर्मचारियों के साथ धोखा है। संघ इस पर आपत्ति दर्ज करता है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों का अनुबंध सेवाकाल को पेंशन योजना के लिए जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि की बोर्ड और निगम के कर्मचारियों को 3 वर्ष के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर भी संघ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से पुरानी पेंशन पर स्थाई अधिनियम लाने का आग्रह किया है ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके। पुंडीर ने कहा कि आठवां वेतन आयोग लागू होने जा रहा है। लेकिन हिमाचल में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ भी लंबित पड़े हैं। प्रदेश सरकार से आग्रह किया जाता है कि जनवरी 2016 से लंबित कर्मचारियों के लाभ जल्द जारी किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों के वर्ष 2023 के बाद करीब 13 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते को जारी करवाने की मांग की। इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश परमार, महिला विंग जिला अध्यक्ष प्रीतिका परमार, जिला कोषाध्यक्ष हरदेव ठाकुर, नाहन खंड अध्यक्ष संदीप कश्यप, वेद पराशर, विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष डॉक्टर आईडी राही, नाहन मेडिकल कॉलेज अराजपत्रित कर्मचारी संघ महासचिव सुलक्षणा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।