{"_id":"6a8d6273ca7d87eca90026f6","slug":"video-sirmauri-tal-school-sanskrit-week-started-maa-sharda-puja-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौरी ताल स्कूल में मां शारदा की पूजा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौरी ताल स्कूल में मां शारदा की पूजा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 03:07 PM IST
Link Copied
राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में मंगलवार को मां शारदा की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्याध्यापक संजय गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
संस्कृत सप्ताह के पहले दिन स्कूल परिसर में वैदिक और संस्कृतमय वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि दिखाते हुए विद्यालय के विभिन्न स्थानों के नाम संस्कृत में प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्य कक्षः, कार्यालयः, प्रार्थनाकक्षः, कक्षाकक्षः, भोजनालयः और अध्यापक-कक्षः जैसे नाम संस्कृत में लिखना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
मुख्याध्यापक संजय गुप्ता ने कहा कि संस्कृत को केवल प्राचीन भाषा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। यह भारतीय ज्ञान, संस्कृति, दर्शन, साहित्य और संस्कारों की समृद्ध परंपरा से जुड़ी महत्वपूर्ण भाषा है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत का अध्ययन विद्यार्थियों में भाषा संबंधी समझ विकसित करने के साथ भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने संस्कृत सप्ताह के आयोजन के लिए संस्कृत शिक्षक आचार्य देवेंद्र शर्मा की सराहना की।
मुख्याध्यापक ने विद्यार्थियों से सप्ताहभर आयोजित होने वाली गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
संस्कृत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य संस्कृत को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के दैनिक जीवन और विद्यालयी वातावरण का हिस्सा बनाना है।
इस अवसर पर अजय शर्मा, दिनेश चौधरी, विक्रम ठाकुर, खुशी राम, विजय, रिंकी और किरण देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।