फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   235 meritorious students from Sirmaur to showcase their talent at the district-level Children's Science Congress

Sirmour News: जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सिरमौर के 235 मेधावी दिखाएंगे हुनर

Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
235 meritorious students from Sirmaur to showcase their talent at the district-level Children's Science Congress
सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार थीम पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन


पीएमश्री स्कूल नाहन में आज से शुरू होगी दो दिवसीय प्रतियोगिता
उपमंडल स्तर पर 1410 विद्यार्थियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन 16 और 17 अक्तूबर को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन में होगा। जिले के सातों उपमंडलों से चयनित 235 विद्यार्थी विज्ञान, नवाचार, तार्किक चिंतन और रचनात्मकता पर आधारित गतिविधियों में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर करेंगे। समापन समारोह 17 अक्तूबर को दोपहर एक बजे नाहन के विधायक अजय सोलंकी की उपस्थिति में होगा। जिले के सातों उपमंडलों में आयोजित प्रतियोगिताओं में 1,410 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 84 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। इसके अलावा, विज्ञान परियोजना रिपोर्ट और वैज्ञानिक नाटिका के माध्यम से 151 विद्यार्थी सीधे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस तरह कुल 235 विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रतियोगिता की मुख्य थीम ‘सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ है। इसके तहत विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीकी नवाचार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करना है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा निखारने और उनमें नवाचार की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायनमेंट के संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. सुरेश सी. अत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिषद के प्रायोजन, मार्गदर्शन और सहयोग से जिले में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सहित आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed