{"_id":"6ad0c3feb718516874087de0","slug":"csca-office-bearers-took-the-oath-at-government-college-kafota-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191636-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सीएससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजकीय महाविद्यालय कफोटा में सीएससीए पदाधिकारियों ने ली शपथ
Fri, 16 Oct 2026 03:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
सचित्र-- कफोटा महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा/रोनहाट (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के तत्वावधान में बुधवार को सांस्कृतिक समारोह हुआ। इस दौरान परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कला संकाय की तृतीय वर्ष की छात्रा नीलम ने अध्यक्ष, वाणिज्य संकाय की तृतीय वर्ष की छात्रा तूलिका ने उपाध्यक्ष, कला संकाय की प्रथम वर्ष की छात्रा देविका ने सचिव और द्वितीय वर्ष के छात्र अमन ने सहसचिव पद की शपथ ली। परिषद के अन्य सदस्यों ने भी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पीटीए अध्यक्ष बलबीर चौहान और पूर्व अध्यक्ष धनवीर पुंडीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य संयोजक डॉ. पंकज यादव ने समारोह का संचालन किया और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्र परिषद की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. विपिन सिंह, प्रो. अनिकेत पुंडीर और प्रो. रवीना ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुलक्षणा शर्मा ने विद्यार्थियों से छात्र परिषद के माध्यम से नेतृत्व क्षमता विकसित करने और महाविद्यालय की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शपथ ग्रहण समारोह के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।