{"_id":"6ad0c5e203212918f0020cdc","slug":"demand-to-fill-vacant-posts-in-schools-of-the-haripurdhar-region-nahan-news-c-177-1-nhn1020-191652-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हरिपुरधार क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पद भरने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हरिपुरधार क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पद भरने की मांग
Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते आजाद संघठन के युवा
शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, रिक्त पद जल्द भरने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार कॉलेज समेत कई स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने के लिए भेजा ज्ञापन
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग उठी है। आजाद संगठन के युवाओं ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द नियुक्तियां करने की मांग की।
संगठन के सचिव दीपांशु राणा ने बताया कि हरिपुरधार महाविद्यालय के अलावा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियुड़ी, खड़ांह और चाड़ना सहित अन्य संस्थानों में कई महीनों और वर्षों से शिक्षकों के पद खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावक बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि हरिपुरधार और आसपास के गांवों में कई परिवार आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं कि बच्चों की पढ़ाई का खर्च निजी स्कूलों में उठा सकें। ऐसे में सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी का सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। संगठन के युवाओं ने शिक्षा मंत्री से सभी शिक्षण संस्थानों में रिक्त पद जल्द भरने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। संगठन के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द प्रयास करने का आश्वासन दिया है।