Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur: Shamsher Thakur says arrears for pensioners over 70 released; payments for the rest should also be made soon.
{"_id":"6aa52b64eb58eea4920d3190","slug":"video-sirmaur-shamsher-thakur-says-arrears-for-pensioners-over-70-released-payments-for-the-rest-should-also-be-made-soon-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: शमशेर ठाकुर बोले- 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का एरियर जारी, बाकी का भी जल्द हो भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: शमशेर ठाकुर बोले- 70 साल से अधिक उम्र के पेंशनरों का एरियर जारी, बाकी का भी जल्द हो भुगतान
एचपीएसईबी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन नाहन यूनिट की मासिक बैठक शुक्रवार को पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशेर सिंह ठाकुर ने की। इसमें पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और लंबित देय राशि के जल्द भुगतान की मांग उठाई गई।
महासचिव ने बैठक में बताया कि 31 दिसंबर 2015 तक 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को उनका बकाया एरियर जारी कर दिया गया है। इसके लिए विद्युत बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया गया। साथ ही 59 से 69 वर्ष की आयु के सेवानिवृत्त पेंशनरों के बकाया एरियर का भुगतान भी शीघ्र करने का आग्रह किया गया। बैठक में एचपीएसईबी बोर्ड प्रबंधन से मांग की गई कि पेंशनरों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटने के बजाय सभी के एरियर का भुगतान एक ही किस्त में किया जाए, ताकि सभी पेंशनरों को इसका लाभ मिल सके। इसके अलावा पेंशनरों और कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते का भुगतान भी बिना देरी किए जारी करने की मांग उठाई गई। इस अवसर पर एससी गौतम, केसी सहगल, विनोद सिंघल, दियाकर सिंह, शशि कुमार वर्मा, राज कुमार, बाबू राम, पूर्ण चंद, मोती लाल, बुध राम, हराम सिंह, अब्दुल खालिक, अश्वनी गौतम, ओम प्रकाश तोमर, विजय सहगल, अशोक गिल, सुख चैन, मोहन लाल, मोहम्मद अली, किशन सिंह, राम गोपाल, माई दास, इंद्र सिंह, परविंदर सिंह और प्रेम सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।