Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Maha Yagya conducted in Nahan for the safety and success of the army prayers offered for the end of terrorism
{"_id":"681e03acb0e20996b80909d0","slug":"video-sirmaur-maha-yagya-conducted-in-nahan-for-the-safety-and-success-of-the-army-prayers-offered-for-the-end-of-terrorism-2025-05-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: सेना की सुरक्षा और सफलता के लिए नाहन में किया महायज्ञ, आतंकवाद के खात्मे के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: सेना की सुरक्षा और सफलता के लिए नाहन में किया महायज्ञ, आतंकवाद के खात्मे के लिए की प्रार्थना
भारतीय सेना के जांबाजों की सुरक्षा और सफलता के लिए शुक्रवार को नाहन शहर के धामिक स्थल कालीस्थान मंदिर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की ओर से विशेष महायज्ञ का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ में आहूति डाली और ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी व आतंकवाद के खात्में के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भारत की सेनाएं देश की रक्षा और आतंकवाद के खात्मे के लिए मैदान-ए-जंग उतरी है। ऐसे में उनकी कुशलता और विजयश्री के लिए विशेष प्रार्थना होनी चाहिए। इसके लिए शहर के लोगों की ओर से पवित्र कालीस्थान मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया है। आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि विशेष पूजा अर्चना के जरिए यह कामना की जा रही है कि देवी देवताओं का आशीर्वाद भारतीय सेना के जवानों पर बना रहे। हमारी सेनाएं सीमा पर डटकर आतंकवाद का मुकाबला करें और विजय श्री को प्राप्त करें।
बस किराया बढ़ाना दुर्भाग्यपूर्ण
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हिमाचल प्रदेश में बस किराया में वृद्धि को दुर्भाग्यपूण करार दिया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश की सीमाओं पर युद्ध चल रहा है, वहीं ऐसे समय में प्रदेश की कांग्रेस सरकार इस तरह के अनुचित फैसले ले रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार सीमापार की स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। डॉ. बिंदल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में कई सालों से हजारों की संख्या में पाकिस्तानी लोग पर रह रहे हैं। कई लोगों ने अपने स्थाई ठिकाने भी यहां पर बना लिए है। ऐसे में हिमाचल सरकार से भाजपा लगातार आग्रह कर रही है कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत यहां से बाहर निकालना चाहिए। लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई हिमाचल में नहीं हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।