{"_id":"6adb47feb60d025c3807588a","slug":"video-sangrah-hospital-ultrasound-facility-vinay-kumar-specialist-doctors-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: संगड़ाह अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा, 30 बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने का प्रावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: संगड़ाह अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा, 30 बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने का प्रावधान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:11 PM IST
Link Copied
संगड़ाह के आदर्श चिकित्सालय में अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। शुक्रवार को रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में भाग लिया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विधायक विनय कुमार ने कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार के नजदीक जांच की सुविधा मिलेगी। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संगड़ाह अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता छह से बढ़ाकर 30 करने का प्रावधान किया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
विधायक विनय कुमार ने कहा कि संगड़ाह अस्पताल में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा हरिपुरधार और नौहराधार के स्वास्थ्य संस्थानों में भी चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी दूर करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े।
आरकेएस की बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश
रोगी कल्याण समिति की बैठक में खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील कक्कड़ ने गत वर्ष समिति के तहत हुए आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में चालू वित्त वर्ष के दौरान आरकेएस के तहत रखे गए सफाई कर्मचारी के वेतन में वृद्धि, अस्पताल के लिए आवश्यक सामग्री की खरीद और अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान दक्षांस मेडिकल स्टोर के संचालक उजागर सिंह ने अस्पताल को दवाइयों की एक पेटी दान स्वरूप भेंट की।
बैठक में उपमंडलाधिकारी सुनील कायथ, डॉ. विक्रांत कौशल, डॉ. अमित गोयल, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. तमन्ना, चीफ फार्मासिस्ट हितेंद्र तोमर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता खजाना सिंह, जल शक्ति विभाग के एसडीओ अनिल चौहान सहित अस्पताल का मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।