फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teachers workshop in diet nahan

Sirmour News: नाहन में शिक्षकों को सिखाए जा रहे उद्यमिता के गुर

Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
teachers workshop in diet nahan
सचित्र--
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डाइट नाहन में पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता मानसिकता कार्यशाला के दूसरे दिन भी गतिविधि आधारित प्रशिक्षण जारी है। समग्र शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यशाला में शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों की जानकारी दी जा रही है, जिनसे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समस्या समाधान के कौशल विकसित किए जा सकें।
कार्यशाला में जिले के 12 पीएमश्री स्कूलों के 24 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है है। पहले दिन शिक्षकों को 20 मिनट में एक वस्तु के 100 अलग-अलग उपयोग बताने का टास्क दिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्हें लीक से हटकर सोचने और उपलब्ध संसाधनों के नए उपयोग तलाशने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गतिविधि आधारित शिक्षण, व्यावसायिक विचारों के विकास, समुदाय की समस्याओं की पहचान और उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों को डिजिटल लर्निंग मॉड्यूल, क्विज, केस स्टडी और मूल्यांकन उपकरणों के उपयोग की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की सोच से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य में नौकरी तलाशने के साथ रोजगार देने वाले भी बन सकें। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शिक्षक अपने विद्यालयों में इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की समझ विकसित करेंगे। इस मौके पर जिला समन्वयक डॉ. शैली गोपाल भी मौजूद रहीं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed