{"_id":"6b02c1eb972f493a2502006d","slug":"video-rss-path-sanchalan-nahan-social-harmony-message-sirmaur-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में आरएसएस का पथ संचलन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में आरएसएस का पथ संचलन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित का दिया संदेश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:50 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से पथ संचलन आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकरूपता के साथ भाग लिया। पथ संचलन से पहले चौगान मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विद्या भारती के प्रांत मंत्री ज्ञान चंद ने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर समरस बनाने की आवश्यकता है।
उन्होंने सामाजिक समरसता अपनाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर निर्धारित मार्ग पर आगे बढ़े। इस दौरान उनका अनुशासन और सामूहिक एकरूपता देखने को मिली।
आयोजन के माध्यम से समाज में सद्भाव, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।