{"_id":"6b02d2abeffb09791403c21f","slug":"video-harshwardhan-chauhan-sarahan-hospital-specialist-doctors-iti-building-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: हर्षवर्धन चौहान बोले- सराहां अस्पताल में जल्द तैनात होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, आईटीआई भवन तीन महीने में होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: हर्षवर्धन चौहान बोले- सराहां अस्पताल में जल्द तैनात होंगे विशेषज्ञ चिकित्सक, आईटीआई भवन तीन महीने में होगा पूरा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:01 PM IST
Link Copied
नागरिक अस्पताल सराहां में जल्द ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। वहीं, निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन का कार्य भी तीन महीने के भीतर पूरा करवाया जाएगा। यह आश्वासन उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने रविवार को सराहां में नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के शुभारंभ के बाद आयोजित जनसभा में दिया।
उद्योग मंत्री ने कहा कि नगरकोटी फिलिंग स्टेशन शुरू होने से सराहां क्षेत्र के लोगों सहित इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को पेट्रोलियम उत्पादों की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, बागवानी, पशुपालन, लघु उद्योगों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आबादी की आर्थिकी मजबूत हो और प्रदेश आत्मनिर्भर बन सके।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिला सिरमौर शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में टीजीटी के 400 पद भरे गए हैं, जिनमें सिरमौर के युवाओं ने 102 पदों पर सफलता हासिल की है। इसी तरह सीबीएसई के 84 पदों पर हुई भर्ती में सिरमौर के 22 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें से 14 युवा अकेले शिलाई क्षेत्र के हैं।
इससे पहले फिलिंग स्टेशन के संचालक बाबूराम शास्त्री ने मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, एसडीएम पच्छाद प्रियंका चंद्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।