{"_id":"6b02d30c51f6e88bdb038379","slug":"video-departmental-exhibitions-attract-visitors-at-renuka-fair-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रेणुका मेले में विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र, स्थानीय उत्पादों और विद्यार्थियों के मॉडलों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रेणुका मेले में विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र, स्थानीय उत्पादों और विद्यार्थियों के मॉडलों ने मोहा मन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:03 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां मेलार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले के प्रगति मैदान में करीब एक दर्जन विभागों ने प्रदर्शनियां स्थापित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विभागीय गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिल रही है, वहीं स्थानीय उत्पादों और नवाचारों को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
कृषि विभाग की प्रदर्शनी में स्थानीय कृषि उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जो मेलार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, उद्यान विभाग की प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के फूलों और फलों ने अपनी सुगंध और आकर्षक सजावट से लोगों का ध्यान खींचा है।
मेले में उद्योग, जल शक्ति, आयुष, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क, परिवहन, आपदा प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा सहित विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी दी जा रही है।
शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की झलक देखने को मिल रही है। बच्चों ने बैटरी से संचालित साइकिल, ठोस कचरा प्रबंधन और वर्षा जल संचयन जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल तैयार किए हैं। ये मॉडल न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और उपयोगी तकनीक के प्रति उनकी समझ को भी सामने ला रहे हैं।
वहीं, डीआरडीए के माध्यम से लगाई गई प्रदर्शनी में पारंपरिक उत्पादों और पहाड़ी व्यंजनों को लोगों की खूब सराहना मिल रही है। यहां मेलार्थी स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ग्रामीण महिलाओं के हाथों से तैयार रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और अन्य उत्पादों की खरीदारी भी कर रहे हैं। इससे स्थानीय उत्पादों और ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार उपलब्ध हो रहा है।
रेणुकाजी तीर्थ के मंदिर परिसर में स्थापित फव्वारा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी खूबसूरती मंदिर परिसर की शोभा बढ़ा रही है। श्रद्धालु यहां सेल्फी लेकर मेले के यादगार पलों को कैमरे में कैद कर रहे हैं। करीब 18 वर्ष पूर्व इस फव्वारे को मंदिर परिसर के समीप स्थित पुष्प वाटिका में स्थापित किया गया था।
इसके अलावा मेले के दौरान मंदिरों को प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। फूलों की इस पारंपरिक सजावट ने मंदिर परिसर की सुंदरता को और निखार दिया है। मंदिरों की सजावट के लिए चंडीगढ़ से विशेष कारीगर बुलाए गए थे। प्राकृतिक फूलों और पत्तियों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का विशेष केंद्र बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।