{"_id":"6ae6e1c220464c4a0c0c4c25","slug":"video-prak-shastri-candidates-excluded-from-himachal-police-recruitment-bjp-raises-objection-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: हिमाचल पुलिस भर्ती से प्राक शास्त्री पास अभ्यर्थियों को बाहर करने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कोर्ट जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: हिमाचल पुलिस भर्ती से प्राक शास्त्री पास अभ्यर्थियों को बाहर करने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कोर्ट जाने की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:22 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया से प्राक शास्त्री की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को बाहर किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। भाजपा ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए सरकार से प्रभावित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विक्रम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के 21 संस्कृत महाविद्यालयों से प्राक शास्त्री की परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती से बाहर करना उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
विक्रम वर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 तक प्राक शास्त्री की परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे कई अभ्यर्थी वर्तमान में पुलिस विभाग में सेवाएं भी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्राक शास्त्री को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो के समकक्ष मान्यता प्राप्त है। ऐसे में इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती में शामिल होने का अवसर दिया जाना चाहिए।
वर्मा ने प्रदेश सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावित अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को लेकर जल्द न्यायालय का रुख करेगी, ताकि अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।