{"_id":"6adc99d6d9b6f4c9f206520a","slug":"video-police-crack-down-on-nahan-violence-case-registered-under-seven-sections-police-working-to-identify-the-rioters-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, सात धाराओं में केस दर्ज, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, सात धाराओं में केस दर्ज, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस
नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के साथ स्वागत द्वार लगाने को लेकर शुक्रवार को हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, पुलिस कर्मियों पर हमले, सरकारी और निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाने तथा विवाद शांत करवाने पहुंचे तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस चौकी कच्चा टैंक को वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां गोविंदगढ़ मोहल्ले के कुछ लोग वाल्मीकि चौक से दिल्ली गेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्वागत द्वार लगाने का कार्य कर रहे थे, जिसका वाल्मीकि बस्ती के लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौच हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एएसपी के अनुसार, थाना प्रभारी नाहन और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थरों तथा कांच की बोतलों से पथराव शुरू हो गया। बीच-बचाव के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को चोटें आईं। इस दौरान घटनास्थल पर खड़े सरकारी और निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। विवाद को शांत करवाने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार नाहन की सरकारी गाड़ी का रास्ता रोककर उस पर पथराव किया गया और डंडों से तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस थाना नाहन में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 121(1), 324(4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। इन धाराओं में बलवा, गैरकानूनी जमावड़े के सदस्यों की जिम्मेदारी, सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य में बाधा डालने के लिए हमला तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सिरमौर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। एएसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।