{"_id":"6aa3da91c4f1035f140ecec4","slug":"video-office-bearers-of-the-nahan-block-congress-executive-committee-apprised-of-the-organizations-functioning-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली से करवाया अवगत
नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को पदाधिकारियों का आपस में परिचय करवाया गया। जिला कांग्रेस प्रभारी धमेंद्र धामी की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी देने के साथ संगठन की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया। नाहन मंडल कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने गुरुवार को नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि नाहन के विधायक अजय सोलंकी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत करवाया। बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संगठन में उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।