{"_id":"6a8ed215197a1d31c407d5df","slug":"video-nahan-spools-being-handcrafted-for-kite-flying-enthusiasts-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: पतंगबाजी के शौकीनों के लिए हाथ से तैयार की जा रहीं चरखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: पतंगबाजी के शौकीनों के लिए हाथ से तैयार की जा रहीं चरखियां
रक्षाबंधन पर्व पर रियासतकाल से चली आ रही पतंगबाजी की परंपरा नाहन में आज भी जिंदा है। हालांकि पहले की अपेक्षा इसमें भारी गिरावट आई है। बावजूद इसके पतंगबाजी के शौकीन लोग रक्षाबंधन पर पतंग जरूर उड़ाते हैं। लोगों के इस शौक को जिंदा रखने में शहर के वार्ड नंबर आठ के रानीताल निवासी राजेश कुमार अपना अहम किरदार निभा रहे हैं। राजेश कुमार 23 साल से चरखियां बनाने के पुश्तैनी कार्य को कर रहे हैं। इनसे पहले इनके दिवंगत पिता किशनचंद चरखियां बनाया करते थे। उनकी मृत्यु के बाद राजेश कुमार ने पतंबाजी के शौकीनों के लिए इस व्यवसाय को जिंदा रखा हुआ है। हालांकि इसमें अब कमाई नहीं रह गई है। बावजूद इसके रक्षाबंधन पर्व के आसपास अपने हाथों से चरखियों का निर्माण जरूर करते हैं, ताकि शहर की पुरानी परंपराएं जिंदा रहें। राजेश कुमार लकड़ी, बांस और बायरिंग का इस्तेमाल करके सुंदर-सुंदर चरखियां बना रहे हैं। इनकी बनाई चरखियां बाजार में मिलने वाली चरखियों से हजार गुणा बेहतर रहती हैं। राजेश कुमार ने बताया कि पहले नाहन में रक्षाबंधन पर्व से दो महीने पहले ही रोजाना सैंकड़ों की तादाद में पतंगें उड़ाई जाती थीं। यह सिलसिला रक्षाबंधन के बाद भी कई दिन तक चलता था। शहर की कोई छत्त ऐसी नहीं रहती थी जहां युवाओं के झुंड के झुंड पतंबाजी न करते हों। लेकिन अब इंटरनेट युग में यह हुनर खो गया है। उन्होंने बताया कि चरखी की बिक्री बहुत कम हो गई है, एक चरखी बनाने में दो से ढाई घंटे लगते हैं, लेकिन वह फिर भी चरखियां बना रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।