Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   markanda bridge maintance demand

Sirmour News: अवैध खनन से खतरे में कालाअंब का मारकंडा पुल, स्तंभों की नींव से खिसक रही मिट्टी

Sat, 28 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
markanda bridge maintance demand
-बरसात में बह गई थी सुरक्षा के लिए लगाई गई क्रेटवाल और डंगा,
विज्ञापन

-अब तक दोबारा शुरू नहीं हुआ पुल का मरम्मत कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में मारकंडा नदी पर बने पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। नदी में लगातार हो रहे कथित अवैध खनन के कारण तल की गहराई बढ़ने और पुल के स्तंभों की नींव के आसपास से मिट्टी का कटाव होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो पुल की नींव प्रभावित हो सकती है और भविष्य में बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा क्षेत्र में मारकंडा नदी में कथित तौर पर लगातार हो रहे अवैध खनन से नदी का तल नीचे जा रहा है। इसका असर कालाअंब स्थित पुल के स्तंभों के आसपास भी दिखाई देने लगा है। इस वर्ष बरसात से पहले पुल के स्तंभों की सुरक्षा के लिए नदी में क्रेटवाल और डंगा लगाया गया था, लेकिन बरसात के दौरान नदी के तेज बहाव में यह सुरक्षा संरचना बह गई। इसके साथ ही पुल के एक स्तंभ की जड़ के आसपास से काफी मात्रा में मिट्टी भी बह गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान सुरक्षा डंगा बहने के बाद अभी तक इसे दोबारा लगाने का काम शुरू नहीं हुआ है। स्तंभों की नींव के आसपास लगातार हो रहा मिट्टी का कटाव चिंता का विषय है। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल का तकनीकी निरीक्षण करवाने और स्तंभों की नींव की स्थिति का आकलन करने की मांग की है। उनका कहना है कि संभावित खतरे को देखते हुए समय रहते सुरक्षा कार्य करवाए जाने चाहिए, ताकि पुल की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग सढोरा (हरियाणा) के सहायक अभियंता अनुराग जिंदल ने बताया कि कालाअंब स्थित मारकंडा नदी के पुल का जल्द निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed