{"_id":"6b029fbe839ee410d004dcdb","slug":"video-nahan-sai-baba-101st-birth-anniversary-palki-shobha-yatra-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में साई प्रेमियों ने धूमधाम से निकाली पालकी शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में साई प्रेमियों ने धूमधाम से निकाली पालकी शोभा यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:24 PM IST
Link Copied
श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य पर नाहन में रविवार को भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। श्री सत्य साईं सेवा संगठन नाहन की ओर से आयोजित इस शोभा यात्रा में शहर के सैकड़ों साईं प्रेमियों ने भाग लिया। बच्चे, बुजुर्ग और जवान सभी श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।
शोभा यात्रा साईं हॉल से शुरू हुई और रानीताल, पक्का तालाब, गुन्नुघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक और कच्चा टैंक सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए वापस साईं हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
शोभा यात्रा के दौरान विशेष बात यह रही कि सभी साईं प्रेमी कतारबद्ध होकर आगे बढ़ते नजर आए। आयोजकों ने यातायात प्रभावित न हो और शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। इसी व्यवस्था के चलते शोभा यात्रा के दौरान यातायात बाधित नहीं हुआ।
शोभा यात्रा में कई स्कूलों के बच्चे भी साईं भक्ति में रंगे नजर आए। यात्रा से पूर्व साईं हॉल में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।
श्री सत्य साईं सेवा संगठन के अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि भगवान श्री सत्य साईं बाबा की 101वीं पावन जयंती के अवसर पर संगठन की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें प्रभात फेरी, लक्ष्य अर्चना, हवन-यज्ञ, पारिवारिक एवं महिला भजन, विद्यालय सेवा, अस्पताल सेवा, बाल विकास कार्यक्रम, विशेष भजन और भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं।
इसके अलावा जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, स्वेटर, जुराबें, जूते, पाठ्य सामग्री और लेखन सामग्री वितरित करने जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं।
पालकी शोभा यात्रा में प्रो. अमर सिंह चौहान, डॉ. सुरेश जोशी, वेद प्रकाश गुरूजी, रजनी, अशोक विक्रम, शीला जोशी, सत्यम शर्मा सहित सैकड़ों साईं प्रेमी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।