{"_id":"6aed94d419c201e2ed0b4f07","slug":"video-nahan-chaugan-ground-firecracker-shops-diwali-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन के चौगान मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें, सुरक्षा के लिए दमकल वाहन तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन के चौगान मैदान में सजीं पटाखों की दुकानें, सुरक्षा के लिए दमकल वाहन तैनात
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:20 PM IST
Link Copied
दीपावली पर्व को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के चौगान मैदान में शुक्रवार को पटाखों की दुकानें सज गईं। प्रशासन ने नाहन शहर में पटाखों की बिक्री के लिए चौगान मैदान को अधिकृत स्थल के रूप में चिह्नित किया है।
मैदान में दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार के पटाखे और आतिशबाजी का सामान बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया है। इस बार बाजार में ग्रीन पटाखे भी रखे गए हैं, जिससे लोगों को आतिशबाजी के लिए अलग विकल्प मिल रहा है।
पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चौगान मैदान में दमकल वाहन तैनात किया गया है।
इसके अलावा दुकानदारों को अपनी दुकानों में रेत और पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से दुकानों के बीच कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाए रखने की हिदायत भी दी गई है।
प्रशासन ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए हैं। इसी व्यवस्था के तहत नाहन शहर के लिए चौगान मैदान को अधिकृत बिक्री स्थल बनाया गया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा इंतजामों के साथ पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।