सलमान खान: 'मुझे लगता है यह सही नहीं है', 'रामायण' पर भाईजान का बड़ा बयान, फिल्म के VFX और बजट पर कही ये बात
- रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' गुरुवार को रिलीज हो गई है।
- फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं।
- इस बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का फिल्म को लेकर एक बयान अब चर्चा में आ गया है।
विस्तार
क्या बोले सलमान खान?
दरअसल, सलमान खान उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।
रामायण के बजट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, '4 हजार और वीएफएक्स..वीएफएक्स..वीएफएक्स। मुझे बस लगता है कि ये सही नहीं है। मुझे लगता है कि रामायण की चर्चा रामायण के ऊपर ही होना चाहिए। राम, रावण, सीता और शास्त्रों पर।'
ये वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है और अब सलमान का बयान चर्चा का विषय बन गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'रामायण' के दोनों भागों को बनाने में लगभग 4,000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। इस बजट के साथ यह दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि इस फिल्म को हॉलीवुड की 'लॉर्ड ऑफ द रींग्स' और 'अवतार' जैसी बड़ी फिल्मों की टक्कर का बनाया जा रहा है, ताकि इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा सके।
देखें वायरल वीडियो-
- सलमान खान आने वाले दिनों में फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे।
- फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
- वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे और साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व कर रहे थे।
- उनके अदम्य साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
- फिल्म में सलमान और चित्रांगदा सिंह के अलावा मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, ज़ेन शॉ और अभिलाष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने तोड़ा रणबीर की 'एनिमल' और यश की 'केजीएफ 2' का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़