{"_id":"6abba4897a040e7ca70c01e8","slug":"video-nahan-55500-animals-vaccinated-in-sirmaur-situation-regarding-lumpy-infection-under-control-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सिरमौर में 55,500 पशुओं का टीकाकरण, लंपी संक्रमण पर स्थिति नियंत्रण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सिरमौर में 55,500 पशुओं का टीकाकरण, लंपी संक्रमण पर स्थिति नियंत्रण में
नाहन। सिरमौर में लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 55,500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुपालन विभाग के अनुसार जिले में संक्रमण की स्थिति अब पहले के मुकाबले नियंत्रण में है। 11 से 29 सितंबर के बीच संक्रमण से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई। विभाग ने 60 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है और शेष पशुओं का टीकाकरण एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य है। जिले में अब तक 2544 गोवंश लंपी संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से उपचार के बाद 2049 पशु स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 446 का उपचार चल रहा है। संक्रमण के कारण अब तक 49 पशुओं की मौत हुई है। जिले में करीब 1.80 लाख गोवंश हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए विभाग ने टीकाकरण के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया है। प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता शिविर लगाकर पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी जा रही है। वहीं, 1962 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से गौशालाओं को भी संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। प्रभावित पशुओं के उपचार के साथ आसपास के क्षेत्रों में संक्रमण की निगरानी भी की जा रही है। पशुपालन विभाग सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने बताया कि जिले में लंपी संक्रमण की स्थिति अब नियंत्रण में है। अभी एक-दो मामले सामने आ रहे हैं। 11 से 29 सितंबर तक संक्रमण से किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है। संक्रमण की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण किया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में पशुपालकों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।