{"_id":"698de3820d9ca623e10805f6","slug":"video-grand-aarti-was-performed-at-renuka-lake-on-falgun-sankranti-and-hundreds-of-ghee-lamps-were-lit-in-the-lake-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: फाल्गुन संक्रांति पर रेणुका झील में हुई महाआरती, झील में सैकड़ों घी के दीपक भी जलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: फाल्गुन संक्रांति पर रेणुका झील में हुई महाआरती, झील में सैकड़ों घी के दीपक भी जलाए
फाल्गुन संक्रांति के अवसर पर रेणुकाजी झील की महाआरती की गई। जिला पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी और रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नहान राजीव संख्यान ने संत- महात्माओं और श्रद्धालुओं के साथ रेणुका झील की संध्याकालीन महाआरती की। तीर्थ के देवघाट पर ढोल, नगाड़े, शंख और घंटियाल की मधुर ध्वनि के बीच आयोजित हुई महाआरती से रेणुकाजी तीर्थ का कण-कण भक्तिमय हो उठा। भगवान परशुराम मंदिर के पंडित रविदत्त शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ महाआरती की रस्म को निभाया। इस मौके पर तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, एसएचओ प्रियंका चौहान, रेणुका विकास बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर, सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल, अशोक अग्रवाल, माता राम, तारा दत, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु व संत महात्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।