{"_id":"6b03db6092ece931ad0fc406","slug":"video-gc-una-wins-hpu-inter-college-badminton-championship-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीसी ऊना ने जीता एचपीयू इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीसी ऊना ने जीता एचपीयू इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:51 AM IST
Link Copied
बैडमिंटन कोर्ट पर शानदार प्रदर्शन और दमदार खेल के दम पर राजकीय महाविद्यालय ऊना ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की इंटर कॉलेज पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। नाहन के चंबा ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में जीसी ऊना ने जीसी बिलासपुर को हराकर पहला स्थान हासिल किया। बिलासपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि जीसी संजौली ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीसरे स्थान के लिए जीसी ढालेरा और जीसी संजौली के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के बीच जोरदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, लेकिन जीसी संजौली ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।
इसके बाद खिताबी मुकाबले में जीसी ऊना और जीसी बिलासपुर आमने-सामने हुए। खिलाड़ियों ने कोर्ट पर शानदार खेल और दमदार प्रदर्शन किया। अंत में जीसी ऊना ने मुकाबले में बाजी मारते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में एचपीयू के प्रो. संजय शर्मा मुख्य अतिथि और डॉ. श्रद्धा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रो. संजय शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हार के बाद भी दोबारा उठकर जीत हासिल करने का अवसर मिलता है। खिलाड़ियों को जीत और हार को सहजता से स्वीकार करते हुए खेल भावना बनाए रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा प्रतिभाशाली हैं और मेहनत, लगन तथा अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धा के माध्यम से खेल कौशल निखारने और आपसी अनुभव साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विभव शुक्ला सहित शिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।