{"_id":"65c0ac8183cb8377a6098bb5","slug":"video-ex-servicemen-and-dependents-problems-listened-at-sainik-welfare-department-office-nahan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नाहन में पंजाब रेजीमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नाहन में पंजाब रेजीमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और आश्रितों की सुनीं समस्याएं
जिला उपनिदेशक सैनिक कल्याण विभाग नाहन में सोमवार को पूर्व सैनिकों और उनको आश्रितों की समस्याओं के निदान के लिए पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से अधिकारियों की विशेष टीम पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजिमेंट से जुड़े पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन और दूसरी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उसके समाधान के लिए कदम उठाने की बात कही।
यह टीम रामगढ़ कैंट बिहार से आई थी। इसमें जेसीओ और एनसीओ जैसे अधिकारी शामिल रहे। जिला उप निदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड दीपक धवन ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग आर्मी, नेवी और एयरफोर्स से सेवानिवृत हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को निपटाने के लिए वचनबद्ध है। सोमवार को इस जिला कार्यालय में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर से एक विशेष टीम यहां पहुंची। इस टीम ने पंजाब रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़ी समस्याओं को सुना। इसमें पेंशन, पारिवारिक पेंशन समेत दूसरी समस्याएं शामिल रहीं। इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।