{"_id":"6adde632d03c838af50c2116","slug":"application-invited-for-aanganbadi-helpers-post-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192499-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आंगनबाड़ी सहायिका के तीन पदों के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आंगनबाड़ी सहायिका के तीन पदों के लिए अब 7 नवंबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां (सिरमौर)। पच्छाद बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के तीन रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। परिवार की वार्षिक आय सीमा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये किए जाने के बाद विभाग ने पात्र महिला अभ्यर्थियों से दोबारा आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 7 नवंबर को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।
ये पद आंगनबाड़ी केंद्र सेर सोग (ग्राम पंचायत मानगढ़), दूसरा थाना कावड़ी (ग्राम पंचायत दाड़ो देवरिया) और कैथेड जड़ोला (ग्राम पंचायत महलोग लाल टिककर) में रिक्त हैं। इससे पहले 22 जुलाई और 6 अक्तूबर 2026 को जारी विज्ञप्तियों के बावजूद पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने के कारण पद भरे नहीं जा सके थे।
आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थी का संबंधित आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र सहित संबंधित पंचायत की सामान्य निवासी होना जरूरी है। शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि को अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 75 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
-- -- बॉक्स
पहले आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों का 17 नवंबर को साक्षात्कार
विभाग के अनुसार, 22 जुलाई और 6 अक्तूबर 2026 की विज्ञप्तियों के तहत आवेदन कर चुके और निर्धारित योग्यताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। साक्षात्कार 17 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में होगा। अभ्यर्थियों को इस दौरान सभी मूल प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
चयन प्रक्रिया के लिए 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। उच्च शिक्षा, जाति, दिव्यांगता और विज्ञापन में उल्लेखित अन्य निर्धारित श्रेणियों के आधार पर नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय दिवस में बाल विकास परियोजना अधिकारी, पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
-- -संवाद-- -- -- -- -- -- -