{"_id":"65be52e45e9c6ef72b0ec41a","slug":"special-conversation-of-writer-devdutt-patnaik-with-amar-ujala-at-jaipur-literature-festival-2024-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jaipur Literature Festival: 'भगवान राम इतिहास हैं या माइथोलॉजी', सवाल पर लेखक देवदत्त पटनायक का जवाब, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur Literature Festival: 'भगवान राम इतिहास हैं या माइथोलॉजी', सवाल पर लेखक देवदत्त पटनायक का जवाब, Video
भगवान राम इतिहास हैं या माइथोलॉजी के सवाल पर देवदत्त पटनायक ने कहा, इस तरीके के सवाल का जवाब देने से मेरा गला कटेगा। नायक ने कहा कि जो राम को जो समझना चाहता है, राम वह हैं। अगर कोई राम को माइथोलॉजी मानता है तो राम माइथोलॉजी हैं और राम को अगर कोई इतिहास मानता है तो राम इतिहास हैं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पटनायक ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एक प्रश्न के जवाब में राम इतिहास हैं या माइथोलॉजी पर बोले कि राम को जो-जो मानना चाहता है, राम वह हैं। परंतु मेरे लिए राम करुणा में हैं, देवदत्त पटनायक ने राम के विषय में एक कहानी बताते हुए कहा कि जब राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे कुछ लोग अयोध्या के बाहर खड़े थे। राम ने उनसे पूछा कि आप बाहर क्यों हैं तो उन लोगों ने राम को जवाब दिया कि आप वन जाति में कह गए थे कि सभी नर और नई अयोध्या में चले जाएं। परंतु न हम न हैं न नारी तो अब हम कहां जाते। इसलिए हम आपके वन जाने के बाद 14 साल तक यही खड़े आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।