{"_id":"6addf4a3dc062560b80def63","slug":"rangoutsav-in-surla-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192496-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रंगोत्सव में सुरला स्कूल का दबदबा, लोकनृत्य में शिवन्या की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रंगोत्सव में सुरला स्कूल का दबदबा, लोकनृत्य में शिवन्या की टीम प्रथम
विज्ञापन
सुरला स्कूल में रंगोत्सव कार्यक्रम में हिमाचली नृत्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राएं। स
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में क्लस्टर स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी तारा ने रंगोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके नियमों की जानकारी दी। मंच संचालन दिव्या चौहान ने किया।
रंगोत्सव के दौरान रंगोली, चित्रकला और हिमाचली लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में तारापुर चासी स्कूल की रजनी और वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुरला स्कूल की आरती और दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में जामली स्कूल के गौरव ने प्रथम और सुरला स्कूल के सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
-- बॉक्स
हिमाचली लोकनृत्य में सुरला स्कूल ने मारी बाजी
हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुरला स्कूल की शिवन्या, सोनम, चारू और मीनाक्षी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पदमावती, नेहा, संजीव कुमार, गायत्री, किरण, राजेश और दिव्या सहित अन्य उपस्थित रहे।-- -- -
बदलाव:
-- -संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुरला में क्लस्टर स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम प्रभारी तारा ने रंगोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं और उनके नियमों की जानकारी दी। मंच संचालन दिव्या चौहान ने किया।
रंगोत्सव के दौरान रंगोली, चित्रकला और हिमाचली लोकनृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता में तारापुर चासी स्कूल की रजनी और वंशिका ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुरला स्कूल की आरती और दिव्या दूसरे स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में जामली स्कूल के गौरव ने प्रथम और सुरला स्कूल के सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
हिमाचली लोकनृत्य में सुरला स्कूल ने मारी बाजी
हिमाचली लोकनृत्य प्रतियोगिता में सुरला स्कूल की शिवन्या, सोनम, चारू और मीनाक्षी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राजीव कुमार सैनी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पदमावती, नेहा, संजीव कुमार, गायत्री, किरण, राजेश और दिव्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
बदलाव: