Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Elderly man alleges that Rs 50,000 was stolen from his pocket at the doorstep of his house near the Jain Temple in Nahan.
{"_id":"6ae9b205d4eba4c2c4045fb6","slug":"video-elderly-man-alleges-that-rs-50000-was-stolen-from-his-pocket-at-the-doorstep-of-his-house-near-the-jain-temple-in-nahan-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: जैन मंदिर नाहन के पास घर के दरवाजे पर जेब से 50 हजार रुपये उड़ाने के बुजुर्ग ने जड़े आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: जैन मंदिर नाहन के पास घर के दरवाजे पर जेब से 50 हजार रुपये उड़ाने के बुजुर्ग ने जड़े आरोप
नाहन शहर के जैन मंदिर के पास घर के दरवाजे पर जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने के आरोप बुजुर्ग ने जड़े हैं। पीड़ित विजय कुमार जैन ने तीन-चार संदिग्ध युवकों पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताते हुए डीएसपी नाहन को शिकायत सौंपी है। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में विजय जैन ने बताया कि दो नवंबर को दोपहर को वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। उन्होंने नकदी पैंट की दाहिनी जेब में रखी थी। वह दिल्ली गेट, बड़ा चौक और जैन बाजार वाली गली से होते हुए घर पहुंचे। उनका आरोप है कि रास्ते में तीन-चार युवक कभी आगे तो कभी पीछे चलते रहे। विजय कुमार के अनुसार, घर के दरवाजे पर पहुंचने पर दो युवक उनके बिल्कुल पास आ गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। पीछे मुड़कर देखने पर एक युवक ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने उसे दिल्ली गेट की ओर जाने का रास्ता बताया।डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने त्योहारी सीजन में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।