{"_id":"6aed6aea8ba379635203efea","slug":"video-dhanteras-market-shopping-nahan-sirmaur-gold-silver-utensils-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: धनतेरस पर बाजारों में रौनक की उम्मीद, नाहन में दुकानदारों ने सजाईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: धनतेरस पर बाजारों में रौनक की उम्मीद, नाहन में दुकानदारों ने सजाईं दुकानें
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:21 AM IST
Link Copied
धनतेरस को लेकर नाहन के बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। त्योहार के मद्देनजर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक तरीके से सजा दिया है। पिछले कई दिनों से ग्राहकों की राह देख रहे कारोबारियों को अब धनतेरस पर अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
धनतेरस पर सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते सराफा और बर्तन कारोबारियों को अच्छे कारोबार की आस है। बाजार में आभूषणों और विभिन्न प्रकार के बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए खास तैयारियां की गई हैं।
वहीं, दीपावली को लेकर बाजार में सजावटी सामान की भी भरमार है। रंग-बिरंगी झालरों, सजावटी वस्तुओं और मिट्टी के बर्तनों से दुकानें सज गई हैं। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार सामान उपलब्ध करवाया है।
कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में ग्राहकों की अच्छी भीड़ उमड़ेगी। इससे पिछले दिनों की सुस्त खरीदारी के बाद व्यापार को गति मिलेगी। अब दुकानदारों की निगाहें त्योहार के दिन होने वाली खरीदारी पर टिकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।