{"_id":"6ae1df05f7f673ddad0adff0","slug":"video-demand-raised-for-the-installation-of-speed-limit-cameras-from-sapdi-to-bhadoli-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी: सपड़ी से भडोली तक स्पीड लिमिट कैमरे लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी: सपड़ी से भडोली तक स्पीड लिमिट कैमरे लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
फोरलेन सड़क पर वाहनों की बढ़ती रफ्तार और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए युवा कांग्रेस के माध्यम से प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सचिन ठाकुर ने सपड़ी से भडोली तक स्पीड लिमिट कैमरे लगाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपकर इस मार्ग पर निर्धारित गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। सचिन ठाकुर ने कहा कि फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर वाहन चालकों को तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए देखा जाता है। चौड़ी सड़क होने के कारण कई चालक गति पर नियंत्रण नहीं रखते, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सपड़ी से भडोली तक संवेदनशील स्थानों पर स्पीड लिमिट कैमरे स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों पर निगरानी रखी जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।