{"_id":"6a9bc8bea09f8e5e81058dbf","slug":"video-video-retired-teachers-honored-on-teachers-day-in-rampur-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को किया सम्मानित
सीबीएसई पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। वर्तमान समय में शिक्षकों और बच्चों के बीच संवाद और समझ में अंतर देखने को मिल रहा है। बच्चे कई बार शिक्षकों और अभिभावकों की बात सुनने को तैयार नहीं होते। बच्चों के मार्ग में कई तरह की चुनौतियां और रुकावटें आती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने सेवानिवृत्त अध्यापकों से विद्यालय और विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद और मार्गदर्शन देते रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही लूटी। केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां मनाई गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।