{"_id":"6a9eba758f821cb89e00872b","slug":"juri-school-won-the-march-past-after-defeating-jhakri-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169171-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल को शिकस्त देकर ज्यूरी स्कूल मार्च पास्ट में बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झाकड़ी स्कूल को शिकस्त देकर ज्यूरी स्कूल मार्च पास्ट में बना विजेता
विज्ञापन
सराहन में आयोजित अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्याति
. सराहन में अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
. 17 स्कूलों के 521 छात्र और छात्रा खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
सराहन में खंड स्तरीय अंडर-14 छात्र और छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार से शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एलआईसी के डिजिटल मार्केटिंग पूर्व प्रबंधक चतर ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया। पहले दिन स्कूली छात्रों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि एसपीएस स्कूल झाकड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। खंड प्राथमिक शिक्षा खेल प्रतियोगिता के आयोजन सचिव एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने टूर्नामेंट की पूरी रूपरेखा पटल पर रखी और मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षा खंड सराहन के तहत आने वाले 17 स्कूलों के 521 छात्र और छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता का समापन 10 सितंबर को होगा। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता अंग्रेजी दिनेश चौहान ने बताया इस प्रतियोगिता में सराहन खंड के 521 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन सचिव पदम बिष्ट और उनकी टीम पूरी तरह से तत्पर है। छोटे बच्चों का प्रतियोगिता में उन्हें हर चीज की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मुख्य अतिथि चतर ठाकुर ने छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एनएस लक्टू, बहादुर सिंह, अनीश ठाकुर, पूर्व उप प्रधान वीर सिंह मेहता सहित कई अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।